नूंह, 15 जनवरी, 2026: नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। दिल्ली–मुंबई–बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर गांव गुर्जर नंगला के पास एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।






