HomePatialaएसएसपी वायरल ऑडियो क्लिप मामले पर हाईकोर्ट सख्त

एसएसपी वायरल ऑडियो क्लिप मामले पर हाईकोर्ट सख्त

निष्पक्ष जांच न होने पर जताई नाराजगी

चंडीगढ़,  15 जनवरी 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पटियाला के एसएसपी से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा समेत याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अदालत के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ऑडियो क्लिप की अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील ने कहा कि हाईकोर्ट ने पहले ही किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इनका पालन नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने पंजाब राज्य चुनाव आयोग से सवाल किया कि जांच में देरी क्यों हो रही है।

चुनाव आयोग ने अदालत को बताया कि ऑडियो क्लिप को एसआईटी और मोहाली की फॉरेंसिक लैब को भेज दिया गया है, जबकि शिकायतकर्ता से इसके स्रोत की जानकारी मांगी गई है। हालांकि कोर्ट ने टिप्पणी की कि उसके आदेश स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के थे और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।

पंजाब के एडवोकेट जनरल ने याचिका की सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाया, जबकि याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने केवल ऑडियो की सच्चाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। समय की मांग पर हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments