HomeNationalचंडीगढ़ की गौशाला में 50–60 गायों की रहस्यमयी मौत, बड़े अधिकारियों पर...

चंडीगढ़ की गौशाला में 50–60 गायों की रहस्यमयी मौत, बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

चंडीगढ़,  15 जनवरी 2026 : चंडीगढ़ के रायपुर कलां स्थित नगर निगम की गौशाला में बड़ी संख्या में गायों और बछड़ों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस गंभीर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

नगर निगम ने त्वरित कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल ऑफिसर (MOH) डॉ. इंदरदीप कौर को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके अलावा गौशाला में तैनात तीन से अधिक ठेका कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें वेटरनरी डॉक्टर रविंदर सिंह ढिल्लों, सेनेटेशन इंस्पेक्टर रामलाल सिंह, सुपरवाइजर लवली और अन्य एमटीएस स्टाफ शामिल हैं।

इसके साथ ही नियमित कैटल पाउंड इंस्पेक्टर परवीन कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूटी प्रशासन ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ADC) अमनदीप सिंह भट्टी की अगुवाई में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम में एसडीएम (पूर्वी) खुशप्रीत कौर और पशुपालन विभाग के निदेशक को भी शामिल किया गया है।

जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि गायों और बछड़ों की मौत डॉक्टरों की लापरवाही, दूषित चारे या गंदगी के कारण हुई है या नहीं। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments