HomePunjabधूरी में मनाई गई बेटियों की लोहड़ी

धूरी में मनाई गई बेटियों की लोहड़ी

बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से देश व प्रदेश का नाम रोशन किया: ओ.एस.डी. सुखबीर सिंह

धूरी, 12 जनवरी, 2026 : धूरी में परिवर्तन संस्था द्वारा आज बेटियों की लोहड़ी मनाई गई। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखबीर सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए समाज से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।

ओ.एस.डी. सुखबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वरोजगार के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं चला रही है, ताकि हर बेटी को समान अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर पंजाब की 12 लड़कियों को ‘धी पंजाब दी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, संस्कृति और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाकर प्रदेश और देश का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान नवजात बेटियों और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। ओ.एस.डी. सुखबीर सिंह ने कहा कि बेटियों का जन्म खुशी और गर्व का विषय होना चाहिए तथा ऐसे कार्यक्रम सामाजिक सोच में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम मालवा फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी धूरी द्वारा धूरी गांव के स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों, समाजसेवियों और परिवारों ने भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुस्कान बहनों द्वारा सूफी गायन प्रस्तुत किया गया तथा भाई मरदाना जी संगीत अकादमी धूरी द्वारा शब्द गायन किया गया।

इस मौके पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल, अनिल मित्तल, नरेश सिंगला, ईशा वशिष्ठ, आस्था गर्ग, जतिंदर सिंह मंडेर, गुरतेज सिंह, गज्जन जवंधा, देवी दयाल, विजय गोयल, अमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह काझला, अशोक भंडारी, गुरतेज सिंह सुमेत सहित बड़ी संख्या में धूरीवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments