धूरी शहर को बनाया जा रहा है एक आदर्श शहर: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह
धूरी, 12 जनवरी, 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों तथा मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली भी उपस्थित रहे।
अपने दौरे के दौरान ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 8 में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बन रही वाल्मीकि धर्मशाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मण सभा, वार्ड नंबर 21 तथा श्री गुरु रविदास धर्मशाला में 10-10 लाख रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
सरदार सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 1 की बसंत कॉलोनी और गोबिंद नगर में सीवरेज की समस्या का मौके पर निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड नंबर 1 में सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि क्षेत्र के निवासियों को भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके उपरांत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएं और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धूरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और आने वाले दिनों में ये कार्य पूरे होने पर धूरी शहर एक आदर्श शहर के रूप में उभरेगा।
इस मौके पर अनिल मित्तल, शुगरफेड के डायरेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर, सतिंदर सिंह चठ्ठा, शाम सिंगला, बलजीत कौर, अमरीक सिंह, हरजिंदर सिंह काझला, अमरदीप सिंह धांदरा, लाभ सिंह, परमिंदर सिंह पुनूं, गुरिंदर कौर, बलदेव सिंह, सुखपाल सिंह पाला, अजब सिंह, मिलख राज, वीरभान, नरेश सिंगला सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और धूरीवासी मौजूद थे।






