HomePatialaस्वास्थ्य मंत्री ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ के तहत त्रिपड़ी में सफाई...

स्वास्थ्य मंत्री ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ के तहत त्रिपड़ी में सफाई अभियान में हुए शामिल

स्वास्थ्य मंत्री डॉबलवीर सिंह द्वारा साडा पटियालाअसीं सवारीए के तहत सभी 60 वार्डों में सफाई अभियान का ऐलान

पटियाला, 11 जनवरी 2026: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ द्वारा आयोजित सफाई अभियान में भाग लेते हुए नई मुहिम “साडा पटियाला, असीं सवारिए” के तहत पटियाला के सभी 60 वार्डों में व्यापक सफाई अभियान शुरू करने की घोषणा की।

त्रिपड़ी में अभियान की शुरुआत के अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएंगे तथा जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर वार्ड स्तर पर सफाई अभियान शुरू करने के लिए ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला को स्वच्छ शहर बनाने के लिए स्थानीय निवासियों से नागरिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की और पार्षदों से अपने-अपने वार्ड गोद लेने पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटियाला के विकास और सफाई के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और शहर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

लगातार और स्थायी स्वच्छता पर जोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कचरा उत्पादन कम करने और घरों में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि इसे सीधे मटेरियल रिकवरी फैसिलिटीज में भेजा जा सके। उन्होंने पहले कई गांवों में सफाई व्यवस्था संभालने वाली संस्था राउंड ग्लास फाउंडेशन द्वारा शहर के दो वार्ड गोद लेने जैसी पहलों को नगर निगम की ओर से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने नाभा रोड पर स्थित मौजूदा पर्यावरण पार्क को नाभा तक आगे बढ़ाने, फल्लौली में 7.5 एकड़ जमीन पर नया पार्क विकसित करने और पटियाला में बाढ़ रोकथाम के लिए बड़ी नदी की क्षमता बढ़ाने की योजना के बारे में भी बताया।

स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हुए ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ के एचपीएस लांबा, कर्नल जे.वी. और कर्नल कर्मिंदर सिंह ने इस दिन को अभियान के लिए ऐतिहासिक बताया। एचपीएस लांबा ने मंत्री को पटियाला शहर में चल रहे सफाई अभियानों की जानकारी दी और कहा कि आज का अभियान उनकी 39वीं सफाई मुहिम थी, जिसका सफल नेतृत्व डॉ. बलबीर सिंह ने किया। उन्होंने दोहराया कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य पटियाला को स्वच्छ बनाना है।

इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, नगर निगम आयुक्त परमजीत सिंह, एडीसी शहरी विकास डॉ. इस्मत विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त दीपजोत कौर, एसडीएम अशोक कुमार सहित ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ टीम के कई सदस्य, पार्षद और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments