HomeWorld Newsअमेरिका के मिसिसिपी में दिल दहला देने वाली सामूहिक गोलीबारी, 6 लोगों...

अमेरिका के मिसिसिपी में दिल दहला देने वाली सामूहिक गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मिसिसिपी 11 जनवरी 2026: अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में सामूहिक गोलीबारी की एक भयावह घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद और गुस्से में आकर ग्रामीण इलाके में तीन अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें मासूम बच्चों और एक चर्च पादरी सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी डारिका एम. मूर ने सुनियोजित तरीके से तीन हमलों को अंजाम दिया। पहले हमले में उसने पश्चिमी क्ले काउंटी स्थित अपने घर में अपने पिता (67), भाई (33) और चाचा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने अपने भाई का ट्रक चुरा लिया और कुछ मील दूर अपने चचेरे भाई के घर पहुंचा। वहां उसने जबरन घुसकर महिला पर यौन हमला करने की कोशिश की और एक सात वर्षीय बच्ची के सिर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीसरे हमले में आरोपी ‘द अपोस्टोलिक चर्च ऑफ द लॉर्ड जीसस’ पहुंचा, जहां उसने चर्च के पादरी और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी कार लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और आरोपी को सीडरब्लफ स्थित एक पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई। क्ले काउंटी के जिला अटॉर्नी स्कॉट कोलम ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की जाएगी।

शेरिफ एडी स्कॉट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि मूर अकेला ही शूटर था। हालांकि, उसने अपने ही परिवार पर इतना घातक हमला क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हथियार उसे कहां से मिले।

फिलहाल आरोपी डारिका मूर क्ले काउंटी जेल में बिना जमानत के बंद है। उसे जल्द ही पहली बार अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments