HomePunjabरूपनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से एएसआई की मौत

रूपनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से एएसआई की मौत

रूपनगर, 10 जनवरी 2026: रूपनगर के घनौली बस स्टैंड के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें घनौली पुलिस चौकी में तैनात एक एएसआई की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एएसआई सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह घटना आज सुबह करीब 11:55 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई अश्वनी दिवेदी के रूप में हुई है, जो नंगल क्षेत्र के गांव बरारी के निवासी थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसआई अश्वनी दिवेदी अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments