HomeNationalराउरकेला में इंडिया वन एयर का 9-सीटर विमान क्रैश, सात लोग सवार...

राउरकेला में इंडिया वन एयर का 9-सीटर विमान क्रैश, सात लोग सवार थे

राउरकेला 10 जनवरी 2026 : ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राउरकेला से भुवनेश्वर जा रही एक 9-सीटर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान इंडिया वन एयर का बताया जा रहा है, जिसमें कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छोटा विमान नियमित घरेलू उड़ान पर राउरकेला एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से विमान संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और विमान में सवार यात्रियों तथा पायलट को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यात्रियों की स्थिति को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विमान हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जाएगी, जिसमें तकनीकी खामी, मौसम की स्थिति और मानवीय त्रुटि सहित सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments