HomePunjabफिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: दूसरी कक्षा के छात्र की हार्ट अटैक से...

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: दूसरी कक्षा के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

फिरोजपुर, 5 जनवरी 2026 — फिरोजपुर शहर के एस.डी. राज रतन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 वर्षीय छात्र मनमीत शर्मा की आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण मनमीत अपने ननिहाल गांव बजिदपुर गया हुआ था। वह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे हार्ट अटैक आ गया।

परिजन तुरंत उसे संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments