HomeNationalआंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में गैस लीक के बाद...

आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में गैस लीक के बाद भीषण आग, तीन गांव खाली कराए गए

आंध्र प्रदेश, 5 जनवरी 2026 : आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में सोमवार को ONGC के एक तेल कुएं में गैस लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। यह घटना राजोल क्षेत्र के इरुसुमंडा गांव में हुई, जहां तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत का कार्य चल रहा था।

मरम्मत के दौरान हुए धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। आग की लपटें सैकड़ों फीट ऊंची उठती नजर आईं और घना धुआं आसमान में फैल गया, जिससे गांव के लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियातन आसपास के तीन गांवों को खाली करा लिया। प्रशासन ने लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने घरों में बिजली के स्विच या गैस चूल्हों का इस्तेमाल न करें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

ONGC और फायर ब्रिगेड की विशेषज्ञ टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने या बड़े संपत्ति नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments