चंडीगढ़, 4 जनवरी 2026 : अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर मान के साथ विधायक बलकार सिद्धू की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विवाह समारोह के दौरान CM भगवंत मान ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और खुशियों भरे पल साझा किए। उन्होंने MLA बलकार सिद्धू को उनकी बेटी के विवाह के लिए बधाई भी दी। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक रिश्तेदारों की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री की इस सादगी भरी उपस्थिति को समारोह में मौजूद लोगों द्वारा काफी सराहा गया।






