HomeNationalMGNREGA को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, 3 चरणों में चलेगा ‘MGNREGA...

MGNREGA को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, 3 चरणों में चलेगा ‘MGNREGA बचाओ संग्राम’

नई दिल्ली, 3 जनवरी 2026:  कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून के खिलाफ शनिवार को देशव्यापी तीन चरणों वाले आंदोलन की घोषणा की। इस आंदोलन को “MGNREGA बचाओ संग्राम” नाम दिया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को केंद्रीकृत कर रही है और मनमाने ढंग से फैसले ले रही है। वेणुगोपाल ने बताया कि पहला चरण 8 जनवरी से शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण 12 से 30 जनवरी और तीसरा चरण 31 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा।

जयराम रमेश ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को अदालत में चुनौती दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना निंदनीय है और यह श्रम की गरिमा व पंचायतों की भूमिका को कमजोर करने का प्रयास है।

कांग्रेस ने मांग की कि VB-GRAM G Act को वापस लिया जाए और मनरेगा को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में बहाल किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments