HomePatialaडिप्टी कमिश्नर द्वारा पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की रूपरेखा तय करने हेतु बैठक

डिप्टी कमिश्नर द्वारा पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की रूपरेखा तय करने हेतु बैठक

 सभी पटियालवी पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल का अवश्य हिस्सा बनें — डॉ. प्रीति यादव

पटियाला, 2 जनवरी:पटियाला में हर वर्ष आयोजित होने वाले पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान नोडल अधिकारियों को मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, एयरो मॉडलिंग, शास्त्रीय संगीत, कवि दरबार, फूड एंड फ्लावर शो, हेरिटेज वॉक, डॉग शो, पॉप शो तथा पंजाब सखी शक्ति और क्राफ्ट मेले के आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

डॉ. प्रीति यादव ने इस अवसर पर बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पटियाला को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से फरवरी माह में पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने फेस्टिवल के सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्ण जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी हेरिटेज फेस्टिवल की सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाएं।

इस बैठक में ए.डी.सी. (ज) सिमरप्रीत कौर, ए.डी.सी. (शहरी विकास) डॉ. इस्मत विजय सिंह, पीडीए की एसीए जशनप्रीत कौर गिल, एस.डी.एम. नाभा कन्नू गर्ग, एस.डी.एम. राजपुरा नमन मारकन्न, एस.डी.एम. समाना ऋचा गोयल, एन.जेड.सी.सी. से रविंदर शर्मा, कैप्टन हरप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को अपनी अमूल्य विरासत, संस्कृति और समृद्ध इतिहास से अवगत कराने के उद्देश्य से विरासती शहर पटियाला में आयोजित होने वाले पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पटियाला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को इस मेले का आनंद लेने के लिए खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अंत में शीश महल में आयोजित होने वाले पंजाब सखी शक्ति मेले और क्राफ्ट मेले तक चलने वाले पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत फरवरी माह के दूसरे सप्ताह मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के साथ हो जाएगी।

फोटो कैप्शन: पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल 2026 की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करते हुए। बैठक में ए.डी.सी. सिमरप्रीत कौर और एसीए जशनप्रीत कौर गिल भी नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments