HomeNationalपीएम मोदी ने FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने...

पीएम मोदी ने FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

नई दिल्ली, 29 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में आयोजित FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

कोनेरू हम्पी ने डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। रविवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता के अंतिम दौर के बाद वह 8.5 अंकों के साथ दो अन्य ग्रैंडमास्टर्स के बराबर शीर्ष स्थान पर थीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के टाई-ब्रेक नियमों के चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दोहा में 2025 FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को हार्दिक बधाई। खेल के प्रति उनका समर्पण प्रशंसनीय है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी लगातार भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं। यदि हम्पी इस बार खिताब जीत जातीं, तो वह तीन बार विश्व रैपिड खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जातीं। इससे पहले उन्होंने 2019 और 2024 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इस बीच, ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने भी कांस्य पदक जीता। वह विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन और रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिस्लाव आर्तेमीव के बाद तीसरे स्थान पर रहे। अर्जुन अब आगामी विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments