HomeHaryanaहरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट,...

हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, शीत लहर की चेतावनी

हरियाणा, 29 दिसंबर 2025: हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को वाहन चलाते समय हेडलाइट जलाकर रखने और धीमी गति से ड्राइव करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही शीत लहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तरी हरियाणा और जीटी रोड बेल्ट के कई हिस्सों में कोहरे का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है। जीटी रोड बेल्ट के पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। खासतौर पर अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई है।

तापमान की बात करें तो रविवार को भिवानी में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि हरियाणा में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बताया गया है कि 31 दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 1 जनवरी की सुबह से हरियाणा-एनसीआर क्षेत्र के 60 से 70 प्रतिशत हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments