HomeNationalगुरुग्राम में एयर इंडिया की एयर होस्टेस की संदिग्ध हालात में मौत

गुरुग्राम में एयर इंडिया की एयर होस्टेस की संदिग्ध हालात में मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

गुरुग्राम, 29 दिसंबर 2025: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एयर इंडिया में कार्यरत एक 25 वर्षीय एयर होस्टेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, सिमरन वीकेंड पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में अपनी दोस्त नीतिका के घर आयोजित एक पार्टी में शामिल होने आई थी। पार्टी के दौरान देर रात अचानक सिमरन को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उसके दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, मौत के कारणों की जांच के लिए नमूने फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिमरन की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सिमरन पिछले दो वर्षों से एयर इंडिया में एयर होस्टेस के तौर पर कार्यरत थी। इससे पहले वह विस्तारा एयरलाइंस में भी सेवाएं दे चुकी थी। वर्तमान में वह दिल्ली में रह रही थी और शनिवार रात को गुरुग्राम में अपनी सहेली के घर आई थी।

इस घटना के बाद सिमरन के परिवार और परिचितों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments