HomePunjabलुधियाना में शादी से एक माह पहले युवक ने लाइसेंसी पिस्तौल से...

लुधियाना में शादी से एक माह पहले युवक ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लुधियाना 29 दिसंबर 2025: पंजाब के लुधियाना जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी शादी से करीब एक महीने पहले लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव एक होटल के कमरे से बरामद किया गया। उसकी शादी आगामी 16 जनवरी को तय थी।

मृतक की पहचान गुरवीर सिंह उर्फ कमल, पुत्र जगरूप सिंह, निवासी जलालदीवाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार कमल रायकोट के बरनाला चौक के पास स्थित सिमर होटल में ठहरा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या से पहले कमल ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद वह दोस्तों को घर छोड़कर वापस होटल लौट आया। सोमवार सुबह उसने होटल के कमरे में खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।

मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद से ही कमल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अक्सर भावुक हो जाता था और रोने लगता था। इसके अलावा वह अपने बढ़ते वजन को लेकर भी तनाव में रहता था और दोस्तों से अपने इलाज को लेकर चर्चा करता रहता था।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments