HomeNational ‘आज का भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता’; पीएम मोदी

 ‘आज का भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता’; पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया गर्व का प्रतीक

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 129वें एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान देशभर में मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना देखने को मिली।

पीएम मोदी ने 2025 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह वर्ष हर भारतीय को गर्व महसूस कराने वाला रहा। राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान और वैश्विक मंचों पर भारत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया।

प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी का भी उल्लेख किया और कहा कि इस अवसर पर भी राष्ट्रभक्ति की वही भावना देखने को मिली। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर से लोगों ने अपने संदेश साझा किए।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे क्षण देश की एकता, संकल्प और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments