HomePatialaपी.आर.टी.सी. और प्रशासनिक अधिकारियों ने नए बस स्टैंड के बाहर ट्रैफिक समस्या...

पी.आर.टी.सी. और प्रशासनिक अधिकारियों ने नए बस स्टैंड के बाहर ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए लिया जायजा

जल्द आम लोगों और यात्रियों को हो रही असुविधा से मिलेगी राहत: नवदीप कुमार पीसीएस

पटियाला, 27 दिसंबर 2025:  डिप्टी कमिश्नर पटियाला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नए बस स्टैंड पटियाला के बाहर उत्पन्न हो रही गंभीर ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु आज अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर पी.आर.टी.सी. श्री नवदीप कुमार पीसीएस की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का विस्तृत निरीक्षण भी किया गया।

बैठक में श्रीमती हरजोत कौर, एस.डी.एम. पटियाला, जतिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, जी.एम. पी.आर.टी.सी., श्री पुनीत सिंह चाहल, उप कप्तान पुलिस (ट्रैफिक) पटियाला सहित नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, नेशनल हाईवे अथॉरिटी तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नए बस स्टैंड के बाहर सड़क के दोनों ओर खड़े बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के कारण ट्रैफिक में आ रही बाधा पर गंभीर चर्चा की गई। इस संबंध में नगर निगम पटियाला को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इन वाहनों को नियंत्रित करने तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त बस स्टैंड में चल रही बसों पर लगे प्रेशर हॉर्न तुरंत हटाने के लिए बस चालकों को निर्देश जारी किए गए, ताकि आम लोगों और यात्रियों को हो रही असुविधा से राहत मिल सके। ट्रैफिक पुलिस को नए बस स्टैंड के पास गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड के सामने ट्रैफिक लाइटें लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाने, डिवाइडर को मजबूत करने तथा पार्क अस्पताल की ओर ले-बाय सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करने का भरोसा भी दिया गया।

संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन उपायों से नए बस स्टैंड पटियाला के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments