HomePunjabघने कोहरे के कारण फगवाड़ा–जालंधर नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा

घने कोहरे के कारण फगवाड़ा–जालंधर नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा

पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त

जालंधर 27 दिसंबर 2025 : पंजाब में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में फगवाड़ा–जालंधर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण बस आगे चल रहे एक टिप्पर ट्रक से टकरा गई। इस दौरान टिप्पर के आगे चल रही एक कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बस चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और घने कोहरे के कारण आगे चल रहे टिप्पर को समय रहते नहीं देख पाई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया गया। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments