HomePunjabघने कोहरे और कम दृश्यता से अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित

घने कोहरे और कम दृश्यता से अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित

कई उड़ानें रद्द और डायवर्ट

अमृतसर 27 दिसंबर 2025: घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी के चलते अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई उड़ानें डायवर्ट की गईं या देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टों के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर कुल चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब दिल्ली से अमृतसर आ रही एक उड़ान लंबे समय तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाती रही, लेकिन खराब दृश्यता के कारण उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। अंततः उस उड़ान को दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

मुंबई से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह दुबई से अमृतसर पहुंचने वाली एक उड़ान को दिल्ली डायवर्ट किया गया। देर रात करीब एक बजे दुबई से अमृतसर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-192 को भी दिल्ली मोड़ दिया गया।

इसके अलावा सुबह 4:20 बजे अमृतसर से दोहा के लिए रवाना होने वाली कतर एयरवेज की एक उड़ान समय पर उड़ान नहीं भर सकी। दिल्ली, श्रीनगर, बेंगलुरु, हैदराबाद, शिमला सहित कई शहरों से अमृतसर आने वाली अनेक उड़ानें भी देरी से पहुंचीं।

लगातार हो रही देरी और उड़ानों के रद्द या डायवर्ट होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार घना कोहरा और कम दृश्यता की स्थिति अगले कुछ समय तक बनी रह सकती है, ऐसे में यात्रियों को उड़ान से पहले अपनी एयरलाइन से स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments