नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025: वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट साझा करते हुए साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस श्रद्धा का ऐसा अवसर है, जो बहादुर साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में माता गुजरी जी के अटूट विश्वास और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह दिन साहस, दृढ़ता और सत्य के मूल्यों का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि साहिबजादों का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे और देश को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।






