HomeNationalनए साल पर हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात: देश में तीन नई...

नए साल पर हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात: देश में तीन नई एयरलाइनों को मिली मंजूरी

दिल्ली, 25 दिसंबर 2025: नए साल में देश के हवाई यात्रियों को तीन नई एयरलाइनों की सौगात मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने देश में तीन प्रस्तावित एयरलाइनों को मंजूरी देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर दिया है। इसके साथ ही इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी मौजूदा एयरलाइनों के अलावा यात्रियों के पास तीन नए विकल्प उपलब्ध होंगे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है। शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका था, जबकि अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को इस सप्ताह मंजूरी दी गई है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है। नई एयरलाइनों के आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे हवाई किरायों में संतुलन आएगा और आम यात्रियों को लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, शंख एयर 2026 की पहली तिमाही में उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है और इसकी उड़ानें नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी संचालित होंगी। अल हिंद एयर क्षेत्रीय एयरलाइन के रूप में दक्षिण भारत के घरेलू रूटों पर फोकस करेगी, जबकि फ्लाई एक्सप्रेस भी जल्द भारतीय आसमान में उड़ान भरने की तैयारी में है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई एयरलाइनों के आगमन से विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सेवाएं व किफायती विकल्प मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments