HomeNationalजालंधर का युवक सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचा, पाक रेंजर्स ने किया...

जालंधर का युवक सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचा, पाक रेंजर्स ने किया गिरफ्तार

जालंधर 24 दिसंबर 2025: जालंधर से एक युवक के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचने का मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने युवक को पकड़ लिया और बाद में हथकड़ी लगाए हुए उसकी एक फोटो भी जारी की। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से घर से लापता था, जिसकी शिकायत उसके पिता ने पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पाकिस्तान में युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह युवक कुछ दिन पहले ही कपूरथला जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसके खिलाफ झगड़े के एक मामले में एफआईआर दर्ज थी। युवक के पिता ने केंद्र सरकार से अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के शाहकोट का रहने वाला शरणदीप सिंह कुछ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था। बाद में पता चला कि वह भारत-पाक सीमा पार कर पाकिस्तानी पंजाब के कसूर जिले में दाखिल हो गया। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने बयान जारी कर बताया कि युवक को कसूर जिले के सहेजरा इलाके के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। रेंजर्स के अनुसार, गश्त के दौरान उन्हें अपने क्षेत्र के भीतर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गंडा सिंह थाने के हवाले कर दिया गया है।

मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के संबंधित सुरक्षा व प्रशासनिक स्तर पर संपर्क की संभावना जताई जा रही है, ताकि युवक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments