HomePunjabचंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो महिला पार्षद...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो महिला पार्षद BJP में शामिल

चंडीगढ़ 24 दिसंबर 2025: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बुधवार को AAP की दो महिला पार्षद सुमन देवी और पूनम देवी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। दोनों पार्षदों को भाजपा की पूर्व मेयर सरबजीत कौर, उनके पति काला और भाजपा पार्षद कंवर राणा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जनवरी में होने वाले मेयर चुनाव से पहले इसे AAP के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 निर्वाचित पार्षद हैं। मेयर चुनाव में चंडीगढ़ से सांसद का वोट भी मान्य होता है। इसके अलावा 9 नामांकित पार्षद होते हैं, जिन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होता। इस तरह कुल 36 वोटों में पहले भाजपा के पास 16 और AAP के पास 13 वोट थे। लेकिन दो पार्षदों के AAP छोड़ने के बाद अब भाजपा के वोट बढ़कर 18 हो गए हैं, जबकि AAP के पास अब 11 वोट रह गए हैं।

वहीं कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को मिलाकर कुल 7 वोट हैं। मेयर बनने के लिए कुल 19 वोटों की जरूरत होती है। ऐसे में भाजपा अब बहुमत के बेहद करीब पहुंच गई है।

फिलहाल चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बब्बला हैं। पिछली बार मेयर पद के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन दो क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा का मेयर चुना गया था। उस समय सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिला था, लेकिन मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस बार कांग्रेस के लिए भी ये पद हाथ से जाते नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments