पटियाला, 22 दिसंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सिमरप्रीत कौर की अध्यक्षता में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
ए.डी.सी. ने बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वे एनजीओ के साथ तालमेल स्थापित कर जरूरतमंद बच्चों को साइकिलें, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने की योजना तैयार करें। इसके अलावा, पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। इस योजना के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स को भी शामिल किया गया है।
बैठक के दौरान धियों की लोहड़ी मनाने के विषय पर भी चर्चा की गई और इसे समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए प्रभावशाली ढंग से मनाने पर सहमति बनी।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शाइना कपूर, जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा, सिविल सर्जन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।






