HomeNationalबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जताई चिंता

भारत सरकार से कार्रवाई की अपील

कोलकाता, 21 दिसंबर 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

RSS प्रमुख ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और वहां की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने बांग्लादेश के हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता ही उनकी सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।

भागवत ने यह भी कहा कि दुनिया भर के हिंदुओं को बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए और भारत को अपनी सीमाओं के भीतर रहते हुए हरसंभव सहयोग देना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत हिंदुओं के लिए एकमात्र देश है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में RSS की शताब्दी वर्ष के अवसर पर बोलते हुए मोहन भागवत ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज संगठित हो जाए तो बंगाल की स्थिति बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और संगठन का उद्देश्य केवल समाजिक बदलाव, हिंदू समाज की सुरक्षा और कल्याण है।

भागवत ने यह भी कहा कि RSS को लेकर कुछ वर्गों में गलतफहमियां फैलाई जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी राय पर पहुंचने से पहले अफवाहों या द्वितीयक स्रोतों के बजाय वास्तविकता को समझें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments