HomeNationalउत्तराखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में घना कोहरा; बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में घना कोहरा; बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से ठंड में तेज़ इज़ाफा दर्ज किया गया है। जहां दो दिन पहले अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब यह गिरकर लगभग 16 डिग्री पर पहुंच गया है। आज यानी 21 दिसंबर को राज्य के छह जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिनमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर के साथ-साथ देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी क्षेत्र शामिल हैं।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगभग 52 मिनट देरी से पहुंची, जबकि इससे पहले एक दिन यह फ्लाइट रद्द कर दी गई थी।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र लगातार चेतावनी जारी कर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका असर अब मैदानी जिलों में भी साफ दिखाई देने लगा है। सुबह के समय सड़कों पर घनी धुंध की चादर छाई रहती है, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम हो रही है।

धुंध और ठंड के कारण खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments