HomePunjabपंजाब–चंडीगढ़ में ठंड और घना कोहरा बढ़ा

पंजाब–चंडीगढ़ में ठंड और घना कोहरा बढ़ा

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 20 दिसंबर को दिन का तापमान 19 दिसंबर की तुलना में करीब 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा और आज भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बीती रात से राज्य के अधिकांश शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है।

कोहरे के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच आने वाली और सात जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। रद्द की गई उड़ानों में मुंबई और दिल्ली के लिए तीन-तीन उड़ानें तथा इंडिगो और एयर इंडिया की लखनऊ, हैदराबाद और लेह जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, पुणे और लेह से आने-जाने वाली कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। फाजिल्का में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रोपड़ में दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

21 दिसंबर: किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

22 दिसंबर: इन्हीं जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल किसी अन्य मौसम चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान सतर्क रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments