HomeNationalकॉमेडियन भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म

कॉमेडियन भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म

मुंबई 19 दिसंबर 2025:: मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह एक बार फिर मां बन गई हैं। शुक्रवार सुबह भारती ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि वह लोकप्रिय टीवी शो “लाफ्टर शेफ्स” की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचने वाली थीं, तभी अचानक सुबह उन्हें तेज दर्द हुआ। थोड़े ही समय में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भारती की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई, जहां उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। समय पर इलाज मिलने के कारण मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अपने बेटे गोला का स्वागत करने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। डिलीवरी के दौरान हर्ष लिम्बाचिया भी अस्पताल में मौजूद रहे और हर पल भारती के साथ खड़े नजर आए।

नजदीकी सूत्रों के अनुसार, जैसे ही बच्चे के जन्म की खबर परिवार और दोस्तों तक पहुंची, सभी ने खुशी और जश्न मनाया। हालांकि, अब तक भारती सिंह या उनके परिवार और दोस्तों की ओर से इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल भारती और उनका नवजात बेटा डॉक्टरों की देखरेख में हैं और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments