पटियाला : (प्रेस नोट) आज दिनांक 16-12-2025 को राज्य समिति के आह्वान पर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के तहत बिजली संशोधन बिल 2025, चार श्रम कानूनों और सरकारी जमीनों की बिक्री जैसे फैसलों को असफल बनाने के लिए PSPCL और PSTCL पटियाला सर्कल के अंतर्गत आने वाली तीन डिवीजनों—वेस्ट मंडल पटियाला, सबअर्बन मंडल पटियाला और ईस्ट डिवीजन पटियाला—में रैली निकालकर पंजाब सरकार की अर्थियां जलाई गईं।
रैली को विभिन्न डिवीजनों के नेताओं ने संबोधित किया, जिनमें श्री अतर सिंह (प्रधान, सबअर्बन मंडल पटियाला), कृष्ण कुमार (ईस्ट डिवीजन पटियाला) के अलावा सर्कल नेता कृष्णदेव, राम सिंह, श्री नाथ और राज्य नेता भूपिंदर कुमार कक्कड़ शामिल रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री राम चंद बख्शीवाला, सर्कल सचिव पटियाला ने निभाई। अर्थियां जलाने के बाद अंत में साथियों का धन्यवाद श्री राम चंद लहल, प्रधान वेस्ट डिवीजन मंडल पटियाला ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि बिजली बिल 2025 का लागू होना केंद्र सरकार की निगमकरण और निजीकरण की दिशा में एक बड़ी छलांग है। इस संशोधन बिल के लागू होने से बिजली कर्मचारियों सहित करीब तीन करोड़ लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। वितरण क्षेत्र में निजी कंपनियों के आने से प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हो जाएगा। किसानों और अन्य वर्गों को फसल सब्सिडी से वंचित करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
वक्ताओं ने यह भी मांग की कि ठेकेदारी सिस्टम को समाप्त कर विभागीय स्तर पर भर्ती की जाए, ताकि पंजाब में बिजली क्षेत्र की बेरोजगारी पर रोक लगाई जा सके। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों से विकास फंड के नाम पर काटे जा रहे 200 रुपये की कटौती को तुरंत बंद किया जाए।
जारीकर्ता: राम चंद लहल
प्रधान, वेस्ट मंडल पटियाला
मोबाइल नं.: 98141-03359






