HomePunjabजिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव: राजा वड़िंग ने हाईकोर्ट में दायर...

जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव: राजा वड़िंग ने हाईकोर्ट में दायर की PIL, मतगणना की वीडियोग्राफी की मांग

चंडीगढ़ 15 दिसंबर 2025: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। राजा वड़िंग ने अदालत में जनहित याचिका (PIL) दायर कर आगामी चुनावों की मतगणना प्रक्रिया की अनिवार्य वीडियोग्राफी कराने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग बेहद जरूरी है। याचिका के अनुसार, जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की मतगणना 17 दिसंबर को होनी है।

राजा वड़िंग ने अपनी याचिका में पंजाब सरकार, भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) और पंजाब राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission, Punjab) को पक्षकार (प्रतिवादी) बनाया है। उन्होंने अदालत से इन सभी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर किसी भी तरह का सवाल न उठे।

 

सूत्रों के मुताबिक, इस जनहित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments