HomeNationalसीआईए-1 हिसार के अधिकारियों पर कार्रवाई न होने से हाईकोर्ट बार का...

सीआईए-1 हिसार के अधिकारियों पर कार्रवाई न होने से हाईकोर्ट बार का कार्य बहिष्कार, 15 दिसंबर से हड़ताल

चंडीगढ़ 15 दिसंबर 2025: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के मानद सचिव गगनदीप जम्मू ने बताया कि बार के एक सदस्य एडवोकेट अमित के साथ कथित रूप से हुई प्रताड़ना, मारपीट और आपराधिक अतिक्रमण के मामले को लेकर जनरल हाउस की आपात बैठक बुलाई गई।

बैठक में आरोप लगाया गया कि सीआईए-1 हिसार के अधिकारियों ने एडवोकेट अमित के साथ दुर्व्यवहार किया, जबकि मामले की शिकायत और पंजाब के एडवोकेट जनरल से अनुरोध के बावजूद मोहाली/नयागांव पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विस्तृत चर्चा के बाद जनरल हाउस ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सीआईए-1 हिसार के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नयागांव पुलिस थाना, मोहाली में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक 15 दिसंबर 2025 से कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

गगनदीप जम्मू ने कहा कि इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए जनरल हाउस की बैठक मंगलवार को दोबारा बुलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments