नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जर्मन सरकार के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे। राहुल गांधी बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, 17 दिसंबर को राहुल गांधी बर्लिन में आयोजित एक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न यूरोपीय देशों के कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी का यह जर्मनी दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं।
गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में राहुल गांधी का यह पांचवां विदेश दौरा है। इससे पहले वे लंदन, मलेशिया, ब्राजील और कोलंबिया की यात्रा कर चुके हैं।






