HomeNationalपंजाब में फसल बीमा योजना लागू न होने से किसानों को हुआ...

पंजाब में फसल बीमा योजना लागू न होने से किसानों को हुआ नुकसान: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 14 नवंबर 2025 : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कहा कि यदि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया होता, तो राज्य के किसानों को बाढ़ के दौरान भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ता।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फसल बीमा योजना को लागू करने का आग्रह किया है, ताकि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के बीच देश में कृषि उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को और मजबूत करने के लिए लगातार सहयोग कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments