HomePatialaनिष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए पंजाब और...

निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए पंजाब और हरियाणा के पड़ोसी ज़िलों के अधिकारियों की बैठक

पटियाला, 10 दिसंबर: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव-2025 की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना सुनिश्चित करने के लिए पटियाला की जिला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रीति यादव की अध्यक्षता में पंजाब और हरियाणा के पड़ोसी जिलों के सिविल प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर-राज्यीय तालमेल बैठक कर रणनीति बनाई।

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई इस बैठक में अंबाला के डिप्टी कमिश्नर, कैथल के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी, एसडीएम शाहबाद, डीएसपी गूहला, पटियाला के एडीसी ग्रामीण विकास दमनजीत सिंह मान, एडीसी (ज) सिमरप्रीत कौर और डीएसपी गुरबीर सिंह भी शामिल हुए।

12 दिसंबर से 24 घंटे अंतर-राज्यीय संयुक्त नाके स्थापित करने, फील्ड अधिकारियों के बीच संचार चैनल बनाने संबंधित चर्चा की गई और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। बैठक में अंबाला, कैथल, जींद और कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस अधिकारियों की ओर से चुनावों के दौरान पूर्ण सहयोग देने पर सहमति जताई गई।

अंबाला से लगते शंभू कलां, घनौर और भुनरहेड़ी ब्लॉकों, कुरुक्षेत्र से लगते भुनरहेड़ी, इसी तरह कैथल से लगते सनौर, समाना, भुनरहेड़ी, पातड़ां तथा जींद से लगते पातड़ां ब्लॉकों के संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर चुनावों के दौरान अवैध शराब, हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी और चुनावों को प्रभावित करने के लिए नकदी की आवाजाही को रोकने हेतु अंतर-राज्यीय नाके लगाने, आवश्यक सूचनाओं को तुरंत साझा करने तथा दोनों राज्यों के बीच लगने वाली मुख्य सड़कों के अलावा लिंक रोड और कच्चे रास्तों पर गश्त करने संबंधी मुद्दों पर भी सहमति बनाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments