HomePatialaनिगम का पैसा हजम करने वालों की अब नहीं खैर

निगम का पैसा हजम करने वालों की अब नहीं खैर

बकाया न भरने वालों से जगह खाली करवाने की कार्रवाई होगी तेज : मेयर कुंदन गोगिया, कमिश्नर परमजीत सिंह

पटियाला, 9 दिसंबर ( ) — नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह आई.ए.एस. ने नगर निगम की संपत्तियों से संबंधित बकाया राशि न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अब निगम का पैसा हज़म करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति या संस्थाएं नगर निगम से दुकानें, बूथ या अन्य संपत्तियां किराये अथवा लीज पर लेकर लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करवा रही हैं, उनके खिलाफ बिना किसी रियायत के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में आज नगर निगम पटियाला के कार्यालय में मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह की अगुवाई में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जॉइंट कमिश्नर दीपजोत कौर, सुपरिंटेंडेंट लैंड ब्रांच दरपण शर्मा, सचिव तथा नगर निगम के अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर निगम की संपत्तियों से जुड़ी बकाया वसूली की विस्तृत समीक्षा की गई और लंबे समय से बकायादार बने व्यक्तियों की सूची पर गंभीरता से विचार किया गया।

मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम की आय से ही शहर के विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, बुनियादी ढांचा और जनहित से जुड़ी सुविधाएं संचालित की जाती हैं। यदि निगम की राशि समय पर जमा नहीं होती है तो इसका सीधा प्रभाव शहर के विकास पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की संपत्ति को निजी संपत्ति समझकर इस्तेमाल करना और बकाया राशि हजम करने की मानसिकता अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया कि सभी बकायादारों को शीघ्र ही नोटिस जारी किए जाएंगे और निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा न करवाने वालों के खिलाफ जगह खाली करवाने की कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव या सिफारिश को महत्व नहीं दिया जाएगा।

बैठक के अंत में मेयर और कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया वसूली के लिए पारदर्शी और सख्त प्रणाली अपनाई जाए, ताकि नगर निगम के संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और पटियाला शहर के विकास को और गति मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments