HomeHaryanaहरियाणा में नए DGP की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, पांच अधिकारियों का...

हरियाणा में नए DGP की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, पांच अधिकारियों का पैनल UPSC को भेजा

चंडीगढ़, 7 दिसंबर 2025:  हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेज दिया है। यह कदम मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह की 31 दिसंबर को होने वाली सेवानिवृत्ति से पहले नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति के लिए उठाया गया है।

UPSC को भेजे गए पैनल में शामिल अधिकारी हैं:

शत्रुघ्न कपूर (1990 बैच),

एस.के. जैन (1991 बैच),

अजय सिंघल (1992 बैच),

आलोक मित्तल (1993 बैच) और

ए.एस. चावला (1993 बैच)।

अब UPSC इस सूची में से तीन अधिकारियों के नाम छांटकर हरियाणा सरकार को भेजेगा। इसके बाद राज्य सरकार इन तीन में से एक अधिकारी का चयन कर उन्हें नए डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपेगी।

सूत्रों के अनुसार, इस दौड़ में कुछ अधिकारियों की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। शत्रुघ्न कपूर का नाम एक पुराने विवाद के कारण पीछे माना जा रहा है और उनकी सेवानिवृत्ति में भी कम समय बचा है। वहीं, एस.के. जैन का रिकॉर्ड भी पूर्व में सवालों के घेरे में रहा है।

माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला अजय सिंघल और आलोक मित्तल के बीच हो सकता है, जिन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बताया जा रहा है।

फिलहाल शत्रुघ्न कपूर दो महीने की छुट्टी पर हैं, जो 14 दिसंबर को समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि उनके डीजीपी बनने की संभावना कम है और उन्हें किसी अन्य विभाग या केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments