HomeNationalगोवा के नाइट क्लब में आग, 25 की मौत; पीएम और गृहमंत्री...

गोवा के नाइट क्लब में आग, 25 की मौत; पीएम और गृहमंत्री ने जताया दुख

पणजी: गोवा के अरपोरा स्थित “बर्च बाय रोमियो लेन” नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 14 कर्मचारी शामिल हैं। आग सिलेंडर फटने के कारण लगी। हादसे में कई लोग दम घुटने से मारे गए, जबकि कुछ की जलने से मौत हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक जताया। पीएम ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर हालात की जानकारी ली। पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने घटना की जांच और नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सभी नाइट क्लबों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments