HomePunjabपंजाब में किसानों का रेल रोको विरोध आज, कई किसान नेता नजरबंद...

पंजाब में किसानों का रेल रोको विरोध आज, कई किसान नेता नजरबंद — दो घंटे ठप रह सकती है ट्रेन सेवा

चंडीगढ़ 05 दिसंबर 2025: पंजाब में किसानों ने आज रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए कई किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर चुकी है।

किसानों ने घोषणा की है कि वे लुधियाना, जालंधर और अमृतसर सहित कुल 19 जिलों की 26 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध करेंगे। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा।

रेलवे विभाग ने भी इस दौरान ट्रेनों को रोकने, उनके मार्ग बदलने या रद्द करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि प्रभावित ट्रेनों की सूची अब तक जारी नहीं हुई है।

किसानों के विरोध के चलते दोपहर के समय रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि किसान संगठनों ने स्पष्ट किया है कि वे किसी हाईवे जाम या सड़क प्रदर्शन की योजना नहीं बना रहे।

पंजाब पुलिस ने कई किसान नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष दिलबाग सिंह के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि दिलबाग सिंह लुधियाना में रेल रोको आंदोलन की अगुवाई करने वाले थे।

किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की चुप्पी के चलते वे इस प्रतीकात्मक विरोध के लिए मजबूर हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments