HomeNationalराज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात,...

राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, सीमा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 5 दिसंबर 2025: पंजाब से राज्यसभा सदस्य और ट्रैड एंड ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन राजिंदर गुप्ता ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनकी यह रक्षा मंत्री से पहली आधिकारिक भेंट थी।

राजिंदर गुप्ता के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान पंजाब के सीमावर्ती जिलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब एक महत्वपूर्ण सीमा-राज्य है और देश की सुरक्षा में इसकी भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना और बीएसएफ में पंजाब का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

दोनों नेताओं की इस बातचीत को सुरक्षा सहयोग और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास से जुड़े मुद्दों को और मज़बूती देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments