HomePatialaमेयर और कमिश्नर ने डेयरी मालिकों से सफ़ाई मुहिम से जुड़ने की...

मेयर और कमिश्नर ने डेयरी मालिकों से सफ़ाई मुहिम से जुड़ने की अपील

अबलोवाल स्थित 21.26 एकड़ में बने डेयरी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

पटियाला, 29 दिसंबर:- शहर में सफ़ाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और डेयरी गतिविधियों से पैदा हो रही गंदगी की समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से मेयर कुंदन गोगिया और निगम कमिश्नर परमजीत सिंह आई.ए.एस. ने आज गांव अबलोवाल में 21.26 एकड़ भूमि पर बने डेयरी प्रोजेक्ट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस मौके पर चल रहे डेयरी फार्म की सफाई, निर्माण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि 6 से 8 करोड़ रुपये का बजट और निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने मीडिया माध्यम से डेयरी मालिकों से जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट पर शिफ्ट होने की अपील भी की।

मेयर कुंदन गोगिया ने बताया कि पिछले दिनों कई स्थानों पर जांच के दौरान शहर की सड़कों और खाली जगहों पर खुले में गोबर पड़ा मिला, जिससे आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में डेयरी मालिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेयर ने स्पष्ट किया कि निगम सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इस अभियान में डेयरी मालिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।

कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा कि तैयार किया गया नया डेयरी प्रोजेक्ट डेयरी मालिकों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्था लेकर आया है, जो उनके व्यवसाय को सुरक्षित, साफ-सुथरा और बेहतर बनाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में पानी, निकासी प्रणाली, गोबर प्रबंधन और बिजली जैसी सभी सुविधाएं उच्च स्तर पर उपलब्ध करवाई गई हैं। यह कदम शहर की सफाई व्यवस्था में भी बड़ा सुधार लाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में जहां–जहां डेयरी गतिविधियों के कारण गंदगी फैल रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। गोबर को खुले में फेंकना, सड़क पर पानी बहाना और नालियों को जाम करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले डेयरी मालिकों के खिलाफ जुर्माना सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि सफाई केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर के हर नागरिक और डेयरी मालिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि डेयरी मालिक थोड़ी सी जागरूकता अपनाकर शहर को गंदगी से मुक्त बनाने में बड़ा योगदान कर सकते हैं।

इस मौके पर एस.ई. राजिंदर चोपड़ा, एस.ई. जे. पी. सिंह, एक्सईएन नरायण दास, हेल्थ अफ़सर डॉ. नविंदर सिंह, सैनिटरी इंस्पेक्टर ऋषभ गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते हुए।

नए डेयरी प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएँ

  • ई.टी.पी.के माध्यम से गंदे पानी की वैज्ञानिक सफाई
  • परिसर के चारों ओरकंटीली तार की फेंसिंग, जिससे बाहर के जानवरों से सुरक्षा
  • वाटर सप्लाई, सीवरेज, पीने के पानी, ट्यूबवेलऔर पानी स्टोर करने के लिए बड़ी टंकी की व्यवस्था
  • अंदर तक पहुंचने के लिएपक्की सड़कों का निर्माण
  • गोबर निस्तारण (डिस्पोज़ल)की विशेष प्रणाली
  • सूखे और गीले चारे के लिएबड़े और सुरक्षित शेड
  • किसानों के लिएदूध कलेक्शन सेंटर
  • निगम की ओर सेविशेष मेंटेनेंस कार्यालय

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments