पटियाला, 4 दिसंबर : जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) संजीव शर्मा और उप जिला अधिकारी डॉ. रविंदर पाल सिंह के दिशा-निर्देश तथा प्रिंसिपल दयाल सिंह के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गज्जूमाजरा के विद्यार्थियों ने शैक्षिक दौरा किया।
प्रिंसिपल दयाल सिंह ने बताया कि यह दौरा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आईटी और रिटेल—इन दो ट्रेडों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने आईटी और रिटेल विषय से संबंधित प्रैक्टिकल जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर वोकेशनल रिटेल के ट्रेनर कुलदीप सिंह बराड़, कमलप्रीत, राजवीर कौर, अमनदीप कौर और अजय कुमार मौजूद थे।






