बठिंडा 4 दिसंबर 2025: कंगना रनौत से जुड़े मामले की सुनवाई आज बठिंडा अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पेशी से छूट की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कंगना के वकील ने आज कोर्ट में कोई जवाब दाख़िल नहीं किया। उनके वकील जल्द ही पेशी से छूट के लिए दोबारा आवेदन दाख़िल करेंगे।
अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर के लिए निर्धारित की है।
वहीं दूसरी ओर, मामले की शिकायतकर्ता बीबी महिंदर कौर आज अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं।






