HomePatialaशहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज, निर्देश जारी — मेयर,...

शहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज, निर्देश जारी — मेयर, कमिश्नर

पटियाला में प्लास्टिक थैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध — मेयर कुंदन गोगिया

पटियाला, 04 दिसंबर:- पटियाला नगर निगम कार्यालय में आज मेयर कुंदन गोगिया की उपस्थिति में प्लास्टिक थैले बेचने वाले व्यापारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटियाला प्लास्टिक थैला एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान मेयर द्वारा कठोर निर्देश जारी किए गए कि प्लास्टिक थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद किया जाए, क्योंकि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

प्लास्टिक थैले बेचने वाले व्यापारियों ने मेयर साहिब को आश्वासन दिया कि वे प्लास्टिक थैलों की बिक्री बंद करके अब केवल कंपोस्टेबल और बायोडिग्रेडेबल थैले ही उपयोग में लाएंगे। यह कदम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार उठाया जा रहा है और निगम द्वारा इसमें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

बैठक के दौरान कमिश्नर और मेयर गोगिया द्वारा जिले के फील्ड स्टाफ को भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि वे प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चेकिंग अभियान को और तेज़ करें। विशेष निर्देश दिया गया कि जो दुकानें प्लास्टिक थेलों का उपयोग करती हुई पाई जाएँगी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेयर ने बताया कि प्लास्टिक पदार्थों का अत्यधिक उपयोग न केवल शहर के पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है, बल्कि नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का भी एक प्रमुख कारण बन रहा है। इसलिए सभी शहरवासियों से अपील की गई कि प्लास्टिक थैलियों की खरीद–फरोख्त बंद की जाए और बायोडिग्रेडेबल विकल्पों को अपनाया जाए।

बैठक के अंत में मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि निगम का लक्ष्य पटियाला को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाना है। इस अभियान में जनता के सहयोग की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण छोड़ा जा सके।

इस अवसर पर मेयर और कमिश्नर के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments