नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार, 12 वार्डों में से 7 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को तीन सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस और AIFB को सिर्फ 1-1 सीट मिली।
मुख्यमंत्री के वार्ड में BJP की बड़ी जीत
भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले चांदनी चौक सीट पर जीत दर्ज कर अपना खाता खोला।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वार्ड शालीमार बाग-बी (वार्ड नंबर 56) में भाजपा ने एक बड़ा इतिहास रचा। भाजपा ने यह सीट भारी अंतर से जीती। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीता जैन ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बबीता राणा को 10,101 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह सीट रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी, इससे पहले रेखा गुप्ता यहां से काउंसलर थीं।
अन्य प्रमुख परिणाम
- मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने 1577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
- संगम विहार (वार्ड 163A) सीट से कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की और इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहा।






