HomeNationalसंसद में कांग्रेसी सांसद रेनूका चौधरी पिल्ला लेकर पहुंचीं, कहा— “असली कुत्ते...

संसद में कांग्रेसी सांसद रेनूका चौधरी पिल्ला लेकर पहुंचीं, कहा— “असली कुत्ते तो संसद में बैठे हैं”

नई दिल्ली, 1 दिसंबर, 2025: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार को संसद भवन परिसर में एक बेहद अजीब और नाटकीय घटना देखने को मिली। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक आवारा कुत्ते के पिल्ले को अपनी कार में लेकर संसद पहुंच गईं। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों और कई सांसदों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद चौधरी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया।

रेणुका चौधरी ने तंज कसते हुए कहा—

“असली कुत्ते तो संसद में बैठे हैं, जो हर रोज़ लोगों को काट रहे हैं।”

उन्होंने बिना नाम लिए एनडीए सांसदों पर हमला बोलते हुए कहा, “जो असली वाले हैं और काटते हैं, वो तो संसद के अंदर बैठकर सरकार चला रहे हैं। हम एक बेज़ुबान जानवर की देखभाल कर रहे हैं तो यह बड़ा मुद्दा कैसे बन गया? सरकार के पास करने को और कोई काम नहीं है क्या?”

रेणुका चौधरी ने सफाई भी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह संसद आते समय रास्ते में उन्होंने एक स्कूटर और कार की टक्कर देखी। उसी दौरान यह छोटा पिल्ला सड़क पर भटक रहा था और उन्हें डर था कि वह किसी वाहन के नीचे न आ जाए। इसी कारण उन्होंने उसे उठा लिया और अपनी कार में रखकर सुरक्षित कराया।

उन्होंने कहा—“कुत्ता गाड़ी में ही था। मेरे उतरने के बाद कार उसे वापस छोड़ने चली गई। इसमें विवाद की क्या बात है?”

संसद के भीतर भी हंगामा जारी

लोकसभा में विपक्ष ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया और “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। बढ़ते हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

उधर, राज्यसभा में नए सभापति और उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments