HomeNationalदेशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 10 रुपये सस्ते

देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 10 रुपये सस्ते

दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 1,580.50 रुपये

नई दिल्ली, 1 दिसंबर : देश में 1 दिसंबर से कई बदलाव लागू हुए हैं, जिनमें कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमत में की गई कटौती भी शामिल है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विभिन्न शहरों में नई कीमतें:

दिल्ली: 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर का रेट 1,590.50 रुपये से घटकर 1,580.50 रुपये

कोलकाता: 1,694 रुपये से घटकर 1,684 रुपये

मुंबई: 1,542 रुपये से घटकर 1,531.50 रुपये

चेन्नई: 1,750 रुपये से घटकर 1,739.50 रुपये

घरेलू सिलिंडर की कीमतें यथावत:

दिल्ली: 14.2 किलो घरेलू सिलिंडर – 853/- रुपये

मुंबई:              852.50 रुपये

लखनऊ:          890.50 रुपये

कारगिल:         985.50 रुपये

पुलवामा:         969.00 रुपये

बागेश्वर:         890.50 रुपये

कमर्शियल सिलिंडरों की कीमत में यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने दाम ही चुकाने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments