दिल्ली, 30 नवंबर 2025: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार स्थित टिगरी एक्सटेंशन क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मौके से तीन पुरुषों के शव बरामद किए गए, जबकि दो महिलाओं को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों में इमारत के मालिक सतेंदर उर्फ जिमी (38 वर्ष) की पहचान हो गई है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
घटनास्थल से बचाई गई दो महिलाओं में सतेंदर की बहन अनीता (40 वर्ष) भी शामिल थी, जिसे गंभीर स्थिती में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या चार हो गई है।
दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।






